उतरौला बलरामपुर - नगर स्थित मोहल्ला गांधी नगर में शनिवार को ए जी हाशमीडिग्री कॉलेज में पास आउट हुए विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्य क्रम का शुभारम्भ कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र आले नूर ने शेर- ओ-शायरी की शान दार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी,जब कि अवनीत कौर ने अपनी मधुर गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत,एकांकी, कविता एं तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्दगुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्रोंओ से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मकसोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पास आउट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने परिवार विद्यालय, और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इसके उपरान्त कॉलेज के प्राचार्य आरिफ अली ने सभी विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "एक विचार लो और उसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने को देखो और अपने पूरे व्यक्तित्व को भी उसी विचार से भर दो। अन्य सभी विचारों को त्याग दो, यही सफलता का मार्ग है।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पास आउट विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरुज नों के आशीर्वाद और मार्ग दर्शन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा निरन्तर मेहनत करने की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम के अन्त में पास आउट विद्या र्थियों को कॉलेज का प्रतीक चिह्न, शील्ड, डायरी, पेन एवं अन्य स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाओं के साथ भावुक माहौल में विदाई दी गई। इस
कार्यक्रम का संचालन कर रहे इरम फातिमा एवं आरिफा फातिमा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में इरम, फिजा, जस्सी गुप्ता, मोहम्मदसाहिल रजत गुप्ता, सानिया, सुबहान अली, नैन्सी, आयशा, रोशनी, सचिन एवं सदफ के अलावा अन्य छात्र- छात्राओं कासराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know