उतरौला बलरामपुर - थाना रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम बंजरिया पूरे हडिहवा के निवासी जगदम्बा प्रसाद पुत्र दशरथ ने जिलाधिकारी बलराम पुर को एक प्रार्थना- पत्र देकर न्याय न मिलने और लगातार जान-माल के खतरे का आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की अनु मति अथवा उचित सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।प्रार्थना-पत्र में बताया है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 855, क्षेत्रफल 0.89 4 हेक्टेयर के सीमांक न को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन चल है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जून 2026 को राजस्व विभाग एवं पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन कर सीमा चिन्ह स्थापित किए गए थे। आरोप है कि उसी रात्रि में कुछ लोगों ने सीमा चिन्ह उखाड़ कर फेंक दिया पीड़ित का कहना है कि इस घटना की सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी उतरौला को दी गई है, जिसके निर्देश पर थाना रेहरा बाजार में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0188/2026 दर्ज हुई थी। इसके बावजूद भी लम्बे समय तक कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। इसी का लाभ उठाते हुए 15 जुलाई 2026 को विपक्षियों ने उनकी भूमि पर लगी धान की फसल नष्ट कर जबरन अपनी धान की रोपाई कर दी है।
जगदम्बा प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धम की दी जा रही है, गाली गलौज भी देते रहते है, तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकीं भी दी जा रही है।उन्होंने डायल- 11 2 पर भी सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुं ची, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई उनका आरोप है कि विपक्षियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और उनके परिवार की जान-माल को गम्भीर खतरा बना हुआ है। प्रार्थी का कहना है कि न्यायाल य के आदेश के बाव जूद भी उन्हें अपनी भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन और पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी न्याय और सुरक्षा नहीं मिलने से वह मानसि क रूप से अत्यन्त परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर भूमि पर कब्जा दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।अपने प्रार्थना-पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि यदि प्रशासन उन्हें न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थ है, तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know