जनपद बलरामपुर -अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ज्योति राय ​द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के उपबंधों के अधीन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जनपद में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 291-तुलसीपुर, 292-गैसड़ी, 293-उतरौला एवं 294-बलरामपुर (अ०जा०) के लिए मतदान स्थलों के उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान क्षेत्रों/मतदान समूहों के लिए व्यवस्था की गयी है, का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कर दिया गया है।
      उन्होंने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूचियां सभी कार्य दिवसों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी तुलसीपुर (तहसील तुलसीपुर), उतरौला (तहसील उतरौला) एवं बलरामपुर (तहसील बलरामपुर) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिये निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को इसके सम्बन्ध में कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बलरामपुर में प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 18.07.2026 को वर्तमान मा० सांसद / मा० विधायक तथा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने