उतरौला बलरामपुर- जनपद बलरामपुर में विधान सभा चुनाव से पहले ही एक बड़ाउलट फेर देखने को मिल रहा है । जिससे राजनीतिक गलियारों में न सिर्फ चर्चा हो रही है। बल्कि जनपद बलरामपुर में चुनावी समीकरण को लेकर उलट फेर दिखाई पड़ रहा है, और कई विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी के दावेदारों के चुनाव लडने के लिए दिलों की धड़कनें और भी तेज हो गई है। ऐसे में अगर हम बात करें तो उतरौलाविधानसभा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हसीब खान ने अपने दलबल के साथ हजारों की संख्या में अपने कार्यकर्ता और वरिष्ठ सपा के पदाधिकारीयो के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। जिससे जनपद की राज नीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है। हसीब खान हजारों लोगों की भीड़ लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जरअमेठी से सांसद के एल शर्मा ने हसीब खान काभव्य स्वागत किया,औरपार्टी की सदस्यता ग्रहणकरा ई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know