उतरौला बलरामपुर - विद्युत उपखण्ड उतरौ ला के ग्राम धुसवा फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग काफी परेशान  हैं। दिन भर खेतों में काम करने के बाद रात्रि में भी लोगों को ठीक से नींद नहीं मिल पा रही है। शाम होते ही ट्रिपिंग का खेल शुरू हो जाता है और दो-चार बार ट्रिप होने के बाद घंटों तक रोस्टर के नाम पर कटौ ती कर दी जाती है।  
ग्रामीण‌ जाकीर हुसैन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद नसीम बी डी सी, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद जावेद खान, मसीहुद्दीन के अलावा तमाम ग्राम वासियों ने बताया कि पुरानी एच टी लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। सरकार ने तार बदलने के लिए धन भी दिया गया था, लेकिन आज भी उन्हीं तारों के  सहारे ही आपूर्ति दी जा रही है। ग्राम पंचायत टेड़वा तप्पा बाक के टेडवा, महुवा बाजार, धर्मपुर, जलापुरवा,तकीवा,  सेखुइया,गौनकोट, मुड़लिया, मोहम्मदपुर बजंरहा,बौडिहार में एच टी लाइन किसानों के खेतों में झूलती हुई नजर आ रही हैं। इससे गेहूं की कटाई और जुताई में भी काफी दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन विभाग ने अब तक तार नहीं बदले। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध बिजली देने की बात करते हैं, लेकिन यहां जिम्मेदार उनके आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। जाकीर हुसैन ने बताया कि दिन भर खेतों में रोपाई करते हैं। शाम को आराम का समय होता है तो बिजली ही नहीं  रहती है। मध्य रात्रि तक ठीक से आपूर्ति भी नहीं मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिल जमा न करने पर विभाग तुरन्त कनेक्शन काट देते है, तो समय पर भुगतान करने के बाद निर्बाध आपूर्ति क्यों नहीं मिलती है।  ग्रामीणों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति जल्द से जल्द ठीक कराईं जाए उन्होंने यह भी चेताव नी दी है कि यदि व्यव स्था नहीं सुधरी तो किसान, महिलाएं और बच्चे बिजली विभाग का घेराव करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।
*SDO का बयान:*  
इस संबंध में एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि रोस्टर के अनुसार कटौती की जा रही है। कहीं कोई कमी है तो उसे सुधारा जा रहा है। विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि लोगों को बेहतर सेवा मिल सके।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने