बलरामपुर- कल नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अन्य विपक्षी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष छात्रों पर हुए बरबर्ता पूर्वक लाठी चार्ज के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा देश के विपक्ष के सबसे बड़े नेता के साथ किए गए बरबर्ता पूर्ण व्यवहार के विरोध में वीर विनय चौराहे पर स्थित वीर विनय कायस्था की प्रतिमा के समक्ष बलरामपुर पर रात नौ बजे प्रदर्शन किया गया। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि यह डरपोक सरकार अब जनता का भरोसा खो चुकी है छात्रों, नौजवानों महिलाओं, को पेपर लीक के माध्यम से परेशान करके सैकड़ों छात्रों की जान ले चुकी है और शिक्षा मंत्री अभी भी अपने पद पर जमे हुए हैं साथ ही मंहगाई बेरोजगारी सहित हर मुद्दे पर यह सरकार फेल है इसलिए मोदी अमित शाह को भी इस्तीफा देना पड़ेगा।
जिला क्वार्डीनेटर पूर्व महासचिव विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सरकार घमंड में डूबी हुई है इनकी कलई खुल चुकी है अब जनता सड़कों पर है राहुल गांधी देश की उम्मीद है जबतक धर्मेंद्र प्रधान सहित मोदी अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे तब तक कांग्रेस का जनता के मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा और इस सरकार को खदेड़ेंगे भी।
पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने कहा यह जिद्दी सरकार ईवीएम के भरोसे जनता पर अत्याचार कर रही है राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में हम कांग्रेस जन आंदोलन करते रहेंगे।
पीसीसी पंकज गुप्ता ने कहा कि हमारी मांग है शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और हर मुद्दे पर फेल प्रधानमंत्री गृहमंत्री भी इस्तीफा दें।
इस अवसर पर अवधेश पाल सिंह ने सरकार को शर्म से डूब मरने की बात कही।
प्रदर्शन में अमिरका कुरील,सुरेंद्र यादव, समीर सिंह,हफीजुल्ला सिद्दीकी,समीर सिद्दीकी विशाल कश्यप, अशोक वर्मा, चंद्रिका प्रसाद जायसवाल,फग्गू,अजीत सिंह,सुधीर श्रीवास्तव, जावेद सिद्दीकी कादिर अली सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मोदी, अमित शाह धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और नारे लगाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know