किच्छा। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर सभी ने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विवेक राय पूर्व मंडल अध्यक्ष किच्छा, अमित पुरोहित पूर्व मंडल अध्यक्ष पंतनगर, विनय राय जिला कार्यकारिणी सदस्य, पराग अग्रवाल युवा मोर्चा कुमाऊं सहसंयोजक , मयंक चौहान, अंकित, संदीप, शुभम इत्यादि लोग मौजूद रहे|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने