उतरौला बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला पटेल नगर में नगर पालिका की लापरवाही के चलते लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। बरसात के मौसम में कई स्थानों पर मैनहोल खुले हुए पड़े हैं,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के कारण जलभराव होने पर ये मैनहोल दिखाई नहीं देते हैं, जिससे राहगीरों, छोटे बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गम्भीर खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले मैनहोल के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यदि कोई बच्चा खेलते समय या कोई वाहन चालक पानी से भरी सड़क पर गुजरते समय खुले मैनहोल में गिर जाए तो बड़ा हाद सा हो सकता है। मोहल्ले के वासियों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार सम्बन्धित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवा ही नहीं हुई है। क्षेत्र वासियों ने नगर पालि का प्रशासन से मांग की है कि सभी खुले मैनहो लों पर तत्काल मजबूत ढक्कन लगाए जाएं तथा पूरे नगर में अभि यान चलाकर ऐसे स्थानों की जांच कराई जाए। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया है कि बरसात के मौसम में जनसुरक्षा को प्राथमि कता देते हुए समय रहते कार्यवाही करना भी अति आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know