उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उतरौला विधान सभा के वरिष्ठ समाजवादी के नेता एवं समाजसेवी डॉक्टर एहसान खान ने शनिवार को लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। लगभग 30 मिनट तक चली इस महत्व पूर्ण बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ प्रबन्धन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार रुप से चर्चा हुई।बैठक के दौरान डॉक्टर एहसान खान ने उतरौला विधान सभा एवं बलरामपुर जनपद की राजनीतिक परिस्थि तियों, संगठन की वर्त मान स्थिति और कार्य कर्ताओं की गतिविधि यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं तथा संगठन को औरअधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी रखे। मुलाकात के बाद डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोज गारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गम्भीर चिन्ता जनक में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया किपेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज वादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच पहुंच रही है, और लोगों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि लेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और प्रदेश में सरकार बनाने में सफल भी होगी। उनका कहना था, कि उतरौला सहित पूरे तराई क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है, तथा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश दिखाई दे रहा है।सूत्रों के अनु सार बैठक में "बूथ जीतो, चुनाव जीतो" अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया गया। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मज बूत टीम तैयार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पीडीए के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार रुप से चर्चा हुई।बैठक में किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, स्वास्थ्य सेवा ओं में सुधार, शिक्षा व्यवस्था तथा कानून- व्यवस्था जैसे मुद्दों को आगामी चुनाव में प्रमु खता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।इस मुला कात के बाद उतरौला और बलरामपुर जनपद के समाजवादी कार्य कर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के पदाधि कारियों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व से मिले मार्ग दर्शन के बाद अब क्षेत्र में सदस्यता अभि यान, जन चौपाल और घर-घर जन सम्पर्क कार्यक्रमों को और अधिक तेज किया जाएगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधान सभा चुनाव से पहले शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रीय नेता ओं के बीच इस तरह की बैठकें संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में एक महत्व पूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वहीं डॉक्टर एहसान खान लम्बे समय से उतरौला क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते उनकी क्षेत्र में एक सक्रिय औरप्रभाव शाली नेता के रूप में उनकी पहचान मानी जाती है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने