गैसड़ी बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर धोखाधड़ी के प्रति आमजन को जागरूक एवं सुरक्षित रखने तथा साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की धनराशि को शीघ्रातिशीघ्र वापस दिलाए जाने हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना को गैसड़ी पुलिस साइबर टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाते हुए साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई कर साइबर पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराई गई।
थाना को0 गैसड़ी साइबर टीम की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशील कार्यशैली के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की *₹24,028.53/-धनराशि* सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस की सराहना की तथा पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*  आवेदक प्रमोद गिरि पुत्र बजरंग गिरि नि0 मटेहना थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर के बैंक खाते से ₹90800/- की साइबर धोखाधड़ी की गई। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित द्वारा तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना को0 गैसड़ी साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
*रुपया वापसी का विवरण :-* साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 गैसड़ी द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई धनराशि को विभिन्न बैंकों के खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹24,028.53/- की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, शेष धनराशि वापस कराने हेतु सम्बन्धित बैंकों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है । धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना को0 गैसड़ी पुलिस की त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने