**भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन पर डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, 500 फीट लंबे पार्टी ध्वज से हुआ ऐतिहासिक स्वागत*


*नितिन नवीन और पंकज चौधरी ने चखा डा.बोरा द्वारा दी गई लखनऊ की मशहूर 'झालमुड़ी' का स्वाद*


लखनऊ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में पूरी उत्तर विधानसभा के पार्षदों, पांचों मंडलों के अध्यक्षों और हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया।
इस स्वागत समारोह का सबसे मुख्य आकर्षण डा. नीरज बोरा और कार्यकर्ताओं द्वारा लहराया गया 500 फीट लंबा पार्टी का गौरवशाली ध्वज रहा। जैसे ही नितिन नवीन जी का काफिला उत्तर विधानसभा स्वागत स्थल पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और संगठन के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं के हाथों में  यह विशाल ध्वज कार्यकर्ताओं के अटूट राष्ट्रवाद और दल के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शा रहा था। स्वागत की भव्यता के बीच सादगी और अपनत्व का एक बेहद खूबसूरत पल भी देखने को मिला। विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थित की गई लखनऊ की प्रसिद्ध 'झालमुड़ी' का लुत्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने रथ पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ उठाया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहद आत्मीयता से झालमुड़ी खाई और डा. बोरा की इस अनूठी मेहमाननवाज़ी की सराहना की। इस दौरान नितिन नवीन जी ने सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। विधायक डा. नीरज बोरा ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए थे। स्वागत में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं के लिए स्वागत स्थल पर ठंडे जल, शीतल छाछ (मट्ठा) एवं उच्च स्तरीय जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डा. नीरज बोरा ने कहा, "आज का यह ऐतिहासिक स्वागत इस बात का प्रमाण है कि हमारी उत्तर विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित है। आदरणीय नितिन नवीन जी का मार्गदर्शन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।" इस भव्य स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उत्तर विधानसभा के सभी सम्मानित पार्षदगण, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सदस्य एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता चौधरी मुकेश सिंह 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने