Report by Shri Atish Mani Tripathi

प्रशासनिक कुशलता और मृदुल व्यवहार की प्रतिमूर्ति बने थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के पीपीगंज तहसील कैंपियरगंज गोरखपुर में पुलिसिंग का आदर्श स्वरूप आया सामने।


डॉ एस एन यादव वरिष्ठ संपादक पूर्वांचल लाइफ न्यूज अपराध समाचार पत्रिकाऑल यूपी उत्तर प्रदेश 


5 जुलाई 2026 पीपीगंज गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

स्थानीय पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच बढ़ते विश्वास के सेतु के लिए रूप में थाना प्रभारी (एस एच ओ) श्री ज्ञानेंद्र सिंह एक अत्यंत लोकप्रिय और कुशल अधिकारी के रूप में उभर रहे हैं। उनकी प्रशासनिक कार्यशैली और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता ने ने पीपीगंज में कानून व्यवस्था के प्रति एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया है।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ  पत्रकार समाजसेवी और एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश निदेशक डॉ एस एन यादव एस एच ओ कार्यालय में श्री ज्ञानेंद्र जी से शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया। लगभग 40 मिनट की इस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी के कार्यप्रणाली के कई सराहनीय पक्ष देखने को मिले।

समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान: भेट के दौरान यह देखा कि कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात को थाना प्रभारी साहब न केवल धैर्यपूर्वक सुन रहे थे बल्कि अत्यंत कुशलता के साथ उन समस्याओं का मौके पर ही अत्यंत कुशलता के साथ उन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी कर रहे थे। थाने और कार्यालय से लौट रहे पीड़ितों के चेहरे पर संतोष और न्याय की उम्मीद स्पष्ट दिखाई दी।


जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता: वरिष्ठ पत्रकार डॉ एस एन यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों के अनुभवों को देखते हुए श्री ज्ञानेंद्र सिंह पहले ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने अपनी सख्त प्रशासनिक पकड़ और मृदुल व्यवहार के बीच अद्भुत संतुलन बनाया है। उनकी इस कार्यशैली ने उन्हें क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय अधिकारी बना दिया है। उन्होने थाना प्रभारी की उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। साथ ही श्री राजेश राज यादव भी थाना प्रभारी से शिष्टाचार भेंट मुलाकात किए और यह भी बधाई दिए राजेश राज यादव वर्तमान समय में एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया जिला गोरखपुर के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ साथ आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करना ही उनकी सफ़लता का मूल मंत्र है। पीपीगंज पुलिस प्रशासन की इस उत्कृष्ट सेवा और माननीय दृष्टिकोण की क्षेत्र के प्रबुद्ध जानों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने