जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति, जलालपुर के अध्यक्ष सोनू गौड़ तथा संरक्षक विकाश निषाद ने काँवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगपुर से जी.जी.आई.सी. स्कूल, जलालपुर तथा सलाहदीपुर चौराहे से सुरहुरपुर मार्ग की मरम्मत की माँग की गई। समिति के अनुसार दोनों मार्ग लंबे समय से जर्जर हैं, जिससे काँवरियों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है। समिति ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को जल भरने के बाद श्री दुर्गा मंदिर, जलालपुर में नगर भ्रमण एवं विश्राम होगा। 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे काँवड़ यात्रा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी तथा 17 अगस्त 2026 को जलाभिषेक किया जाएगा।
काँवड़ यात्रा-2026 : जलालपुर में सड़क मरम्मत की माँग को लेकर ज्ञापन
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know