जनपद बलरामपुर के जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित पीएसए (PSA) ऑक्सीजन प्लांट की कार्यक्षमता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उसकी तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के संचालन, ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्लांट के संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियों की समीक्षा की।
डॉ. रस्तोगी ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का नियमित रखरखाव, समय-समय पर परीक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित कर इसकी सतत कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को बिना किसी बाधा के ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने