कानपुर // गुरुवार को संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से पांच कुत्तों की मौत के बाद शुक्रवार को उसी स्थान पर एक नंदी भी मृत मिला शहर के चौक सर्राफा स्थित धोबी मोहाल इलाके में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा बेजुबान जानवरों को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है बीते कल संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से एक साथ पांच कुत्तों की मौत हो गई थी जिसके बाद शुक्रवार को उसी जगह पर एक नन्दी ने भी तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। लगातार हो रही बेजुबानों की मौत से स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी सिरफिरे या अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर खाने पीने की चीजों में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेजुबानों को दिया जा रहा है लोगों का फूटा गुस्सा की पोस्टमार्टम की मांग लगातार दूसरे दिन नंदी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों व्यापारियों और पशु प्रेमियों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई बेजुबानों की इस तरह हो रही निर्मम मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी करने और मृत जानवरों के पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाए सैंपल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले की संवेदनशीलता और साजिश की आशंका को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know