कन्नौज // जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की विभिन्न बैरकों, परिसर की साफ सफाई, बंदियों के लिए भोजन व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल चाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि परिसर में नियमित सघन तलाशी अभियान चलाया जाता है और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो रहा है हालांकि जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर के भीतर किसी भी हाल में कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं पहुंचनी चाहिए इसके लिए प्रवेश द्वार और बैरकों की नियमित व सघन चेकिंग जारी रखी जाए और उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know