ब्यूरो चीफ महाराजगंज उप्र
पूर्वांचल लाइफ न्यूज
Shri Atish Mani Tripathi कि खास रिपोर्ट
आगामी त्योहारों के मद्देनजर फरेंदा पुलिस ने निकाला पैदल गश्त, लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा
फरेंदा, महराजगंज। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना फरेंदा पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त निकाला गया। गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पैदल गश्त का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उ0नि0 अमित मौर्या, उ0नि0 अतुल सिंह, उ0नि0 अरुण कुमार, उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद, उ0नि0 सौरभ पटेल, हे0का0 हरिकेश नाथ, हे0का0 हिमांशु राय, हे0का0 अतीक अहमद, हे0का0 शोभनाथ प्रसाद, का0 अंकित शुक्ला, का0 चन्दन गौड़, रि0का0 आशुतोष उपाध्याय, रि0का0 पंकज यादव, का0 अनिल यादव, का0 विनय, का0 विपिन यादव, का0 रोहित मौर्य एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know