जलालपुर,अंबेडकर नगर । स्थानीय नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा, "हमारी विचारधारा ही हमारी पहचान है। संगठन के हर पड़ाव पर राष्ट्रीय एकता और समाजसेवा की भावना प्रधान रहनी चाहिए। आज के समय में डिजिटल शिक्षा को अपनाना अनिवार्य है, क्योंकि यही सशक्त भारत की नींव है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जुड़कर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें तथा डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करें। नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता संचालन किया, मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में आगामी अभियानों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संपन्न हुए अभियानों की गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा, डिजिटल लर्निंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा इसे युवाओं से जोड़ने की रणनीति पर सहमति बनी। बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा,महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र , सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, बृजेश जायसवाल, रामवृक्ष भार्गव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, गोलू जायसवाल, शिवम आर्य, ओन करबलाई, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव बोले- 'इकाई मजबूत होगी तभी राष्ट्र सशक्त', डिजिटल लर्निंग पर हुआ मंथन
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know