अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विभिन्न संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हीकरण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन और विशिष्ट अतिथियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सुव्यवस्थित सुरक्षित और सफल बनाना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने