उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत रुस्तम नगर में उस समय मातम पसर गया जब बकरी चराने के लिए गया एक 8 वर्षीय बालक राप्ती नदी में नहाते समय डूब गया। घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप सा मच गया मौके पर पहुंची एन डी आर एफ की टीम लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रुस्तम नगर के निवासी आकाश, पुत्र तिलक राम आयु लगभग 8 वर्ष शनिवार को शाम गांव के निकट बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान बगल में स्थित राप्ती नदी के किनारे पहुंचा कर नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया,और तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर सेकाफी देर तक बालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई, जिस पर तत्काल में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
सूचना पर नायब तहसी लदार प्रतिमा मौर्या पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं और स्थिति काजायजा लिया। उनके निर्देश पर एन डी आर एफ की टीम को बुलाया गया, जो देर रात्रि तक राप्ती नदी में सर्च ऑपरेशन चला। पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में सह योग कर रही थी।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है और ग्रामीण भी बालक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि जब तक बालक का पता नहीं चलजाता तब तक खोज अभि यान लगातार जारी रहेगा।स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बरसात के मौसम में बच्चों को नदी एवं गहरे जलाशयों से दूर रखने की अपील की है। प्रशासन ने भी अभिभावकों सेअनुरोध किया है कि छोटे बच्चों को अकेले नदी या अन्य जल स्रोतों के पास न जाने दें, ताकि इस प्रकार की दर्द नाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know