बलरामपुर- थाना को0 देहात पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 78,000.00/-पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए को देहात पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम, आमजन को साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित रखने तथा साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की धनराशि शीघ्र वापस दिलाने हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की संपूर्ण धनराशि ₹78,000 वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण- आवेदक  आनन्द कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम महादेव मिश्र, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 17.06.2026 को उनके मोबाइल पर *₹78,000.00* खाते से कटने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके उपरांत पीड़ित ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 78,000.00 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
*रुपया वापसी का विवरण* :- साइबर हेल्पडेस्क थाना कोo देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 78,000.00 की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत *₹78,000.00* की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने