उतरौला बलरामपुर -बुधवार को स्कालर एकेडमी इण्टर कालेज के प्रांगण में हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
पत्र मिलने पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे, और विद्यालय के प्रांगण में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय के प्रबन्धक रेखा शर्मा व डायरेक्टर असलम शेर खां ने बताया कि हिन्दु स्तान ओलंपियाड प्रति योगिता का उद्देश्य यह था कि छात्रों की सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और करंट अफे यर्स की समझ को बढ़ा ना है। इस परीक्षा में स्कालर एकेडमी के छात्र छात्राओं छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लिया, और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस कार्य क्रम में सफल छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर सभी छात्र-छात्रा ओं के चेहरे भी खिल उठे। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है और आगे भी वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्या लय के शिक्षकों नेसभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। प्रबन्धक ने कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियो गिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know