सी.एम.एस. छात्रा को 40,500 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप
लखनऊ, 13 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की छात्रा समृद्धि ओझा को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ मैनचेस्टर द्वारा 40,500 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। समृद्धि को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और छात्रा ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की बदौलत विश्व प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु स्काॅलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इंग्लैण्ड के अलावा आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के 9 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भी
सी.एम.एस. छात्रा को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। समृद्धि ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को जिन अन्य विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है, उनमें इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ बर्मिंघम, कार्डिफ यूनिवर्सिटी, किंग्स कालेज लंदन एवं यूनिवर्सिटी आॅफ न्यूकैसल, आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आॅफ सिडनी, स्विन्बर्ग यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलाॅजी एवं डेकिन यूनिवर्सिटी एवं न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी आॅफ आॅकलैंड व यूनिवर्सिटी आॅफ ओटेगो शामिल हैं।
श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know