उतरौला बलरामपुर- मार्डन थाना श्रीदत्त गंज की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के मामले में वांछित 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। माडर्न थानाश्रीदत्त गंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 धारा 105 बी एन एस से सम्बन्धित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अविर ल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 16.07.2026 को तीनोंअभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्याम कली पत्नी शेषराम, अनीता पत्नी प्रभुनाथ
मनीषा देवी पुत्री शेष राम निवासी ग्राम खम्हरिया आलाद, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों महिलाओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्य वाही कर उन्हें माननीय न्यायालय पर रवाना कर दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know