उतरौला बलरामपुर- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को विधानसभा उतरौला में भव्य समारोह मनाया गया। सपा के प्रदेश सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा उर्फ पवन भट्टा के नेतृत्व में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन करने के बाद वृक्षारोपण के बाद फल वितरण भी किया 
 बाद केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर 2027 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया गया।वरिष्ठ सपा नेता एवं प्रदेश सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों को ध्यान से भट काने का काम कर रही है। श्री वर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है और समाज वादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार 2027 में उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाना होगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सपा के पदा धिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद वृक्षारोपण भी किया गया और राहगीरों को फल भी वितरित किया गया। केक काट कर अखिलेश यादव की लम्बी उम्र और दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना भी की गई। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने