बलरामपुर- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) आज जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण सुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
जनपद में कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की गई तथा उड़नदस्तों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया।
*प्रथम पाली (प्रातःकालीन सत्र) का केंद्रवार विवरण*
प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र एम.एल.के. डिग्री कॉलेज आर्ट फैकल्टी केंद्र पर 600 में से 555 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 45 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स फैकल्टी केंद्र पर 480 में से 448 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 32 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज साइंस फैकल्टी केंद्र पर 384 में से 364 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 20 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 356 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 28 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र बी.ए.वी. इंटर कॉलेज, भगवतीगंज केंद्र पर 288 में से 276 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 12 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 240 में से 227 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 13 अनुपस्थित रहे।
*प्रथम पाली में कुल 2,376 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,226 उपस्थित एवं 150 अनुपस्थित रहे।*
*द्वितीय पाली (सायंकालीन सत्र) का केंद्रवार विवरण*
परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज आर्ट फैकल्टी केंद्र पर 600 में से 573 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज कॉमर्स फैकल्टी केंद्र पर 480 में से 456 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 24 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र एम.एल.के. पी जी कॉलेज साइंस फैकल्टी केंद्र पर 384 में से 366 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 18 अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 362 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 22 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र बी.ए.वी. इंटर कॉलेज केंद्र पर 288 में से 277 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 11 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 240 में से 232 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 08 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
*द्वितीय पाली में कुल 2,376 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,266 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 110 अनुपस्थित रहे।*
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा प्रक्रिया को शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know