बलरामपुर- जनपद में आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देशन में  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय की अध्यक्षता में केंद्र प्रबंधक , सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
बैठक के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने