औरैया // सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूख में बीती रात गांव के बाहर बाड़े में बंधी 15 भेड़ों पर हमला कर दिया गया इसमें नौ की मौके पर ही मौत हो गई और छह मरणासन्न हालत में हैं घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी सदर नायब तहसीलदार थाना प्रभारी व सहार से पशु डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले फरवरी में भी इसी बाड़े में 30 से अधिक भेड़े मृत पाईं गईं थीं गांव निवासी पीड़ित पशुपालक किसान रामलखन ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे वह बाड़े में गए नौ भेड़ें मृत और 7 मरणासन्न अवस्था में थी बताया कि 21 फरवरी को भी बाड़े में 30 से अधिक भेड़ें मृत अवस्था में मिली थीं 15 भेड़ों के गले में कटे के निशान मिले हैं पशुपालक किसान का कहना चार माह में उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वहीं इस मामले में सहार ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ह्रदेश संखवार ने बताया कि फरवरी में 30 से अधिक भेड़ों की मौत पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था रिपोर्ट में भेड़ों की मौत जंगली जानवर के हमले से होने की पुष्टि हुई थी मृत पाईं गईं नौ भेड़ों के शवों का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने