भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वी  जयंती के अवसर पर विधानसभा सरोजिनी नगर के मण्डल अर्जुन गंज में बूथ  संख्या 362कमलापुर पर बूथ अध्यक्ष श्री कृष्णा लोधी द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और विशिष्ट स्थिति के रूप में जिला अध्यक्ष विजय मौर्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर विचार रखते हुए कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था एक देश में दो निशान दो विधान और दो प्रधान के वह प्रबल विरोधी थे। अवधेश द्विवेदी ने उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों से कहा कि संगठन के कार्यों के साथ-साथ बूथ पर निवास करने वाले उन सभी पात्र लाभार्थियों को जिनको अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन सभी लाभार्थियों को  योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।जिला मीडिया प्रभारी चिंता मणि पांडेय के अनुसार इस अवसर पर जिला महामंत्री अंकित गुप्ता जिला मंत्री विवेक सिंह ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजय लोधी मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी समेत पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने