बलरामपुर- बलरामपुर की जन भावनाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने फुलवरिया बाईपास चौराहे पर बलरामपुर के संस्थापक स्वर्गीय महाराज पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की 11 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु आग्रह-पत्र सौंपा।

भेंट के दौरान पूज्य महाराज जी ने यह भी अवगत कराया कि श्री मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर में निर्मित छात्रावास का नाम पूज्य महाराजा स्वर्गीय पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। यह निर्णय बलरामपुर के गौरवशाली इतिहास तथा महाराज पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस निर्णय पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। बलरामपुर की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिए गए इस निर्णय के लिए स्थानीय लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पूज्य महाराज जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बलरामपुर की ऐतिहासिक धरोहर,संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि ऐसे निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने