औरैया // जनसुनवाई और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दिबियापुर थाने में तैनात अपराध निरीक्षक शेर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। कुछ शिकायतकर्ता दिबियापुर थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के पास पहुंचे थे। आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर शेर सिंह जनसुनवाई के दौरान उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे न ही कोई अपेक्षित कार्रवाई की जा रही है इस पर एसपी ने जब जांच कराई तो रिपोर्ट में इंस्पेक्टर शेर सिंह पर लगे लापरवाही के आरोप सही पाए गए इसके बाद उन पर विभागीय गाज गिरी, इससे पूर्व प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार पर भी कड़ा एक्शन लिया जा चुका है औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनता की समस्याओं को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन जारी रहेगा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know