औरैया // क्षेत्र रुरुगंज के भूठा गांव में बृहस्पतिवार को करीब 100 से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया इनमें अभय राम यादव,पन्नालाल यादव जवाहरलाल यादव सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई, राजपूत ने शामिल हुए लोगों को पट्टिकाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया, पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी में सदैव सम्मान सुरक्षित रहेगा उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा इस अवसर पर अवनीश ठाकुर, अमित सिंह तोमर, सम्राट श्रीवास्तव, विनोद शाक्य, अरविंद लोधी और जितेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know