जनपद बलरामपुर- NTA द्वारा आयोजित NEET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा  परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने