बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने अपने गौरवशाली इतिहास के 155वें स्थापना दिवस का आयोजन 30 जून 2026 को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने का निर्माय लिया है। नगर पालिका की स्थापना 30 जून 1871 को हुई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) लालचन्द्र मोर्या एवं महंथ बृजानंद जी गेल्हापुर, कृष्ण गोपाल शुक्ल, डॉ.देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डी.पी.सिंह बैस, संजय शर्मा, मनोज आर्य बाल्मीकी बाबा, संजय शुक्ल, सहजप्रीत सिंह, राम प्यारे कश्यप, अजीत शुक्ला, रूपेश मिश्रा, डॉ.तुलसीदास दूबे, शिव कुमार द्विवेदी, प्रद्युम्न सिंह, परमजीत सिंह, डॉ.राकेश चंद श्रीवास्तव, अविनाश मिश्र, डी.एन.सिंह, मंजू तिवारी, जय गर्ग, एम.पी.तिवारी, ए.के.सिंह (एम.एल.के.), कैप्टन रामेन्द्र सिंह,एडवोकेट गोमती त्रिपाठी, रमेश पहवा, साधना श्रीवास्तव, इन्दू भूषण जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों,सम्मान समारोह तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ऐतिहासिक विरासत,विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है।
समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल एवं यादगार बनाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know