गोण्डा /जनपद के सेवरहा ग्रामसभा निवासी विजय तिवारी पुत्र शिव शंकर तिवारी शुक्रवार को भारतीय सेना मे ट्रैनिग के लिए भोपाल रवाना हुआ इसपर जहां घर वालों की आँखे भरी रही वहीँ ग्रामीणों ने शुभकामनायें देते हुए इसे गौरवशाली बताया।
हाल ही मे भारतीय सेना की युवाओ की हुई भर्ती मे सेवरहा के युवक विजय तिवारी का चयन भारतीय सेना मे हुआ है। विजय का ट्रेनिंग भोपाल मे होना है। शुक्रवार को विजय भोपाल के लिए रवाना हुआ।
विजय ने भोपाल रवाना होने से पहले अपने बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया तो विजय को फूल माला पहनाकर भारत माता की जय के घोष के साथ विदा किया गया.
विजय के बाबा राम अनुज तिवारी ने बताया की बिजय देश की सेवा के लिए शुरू से आतुर रहा है। सुबह उठकर तीन किलोमोटर दौड़ लगाना और घर के सारे काम करते हुए खेती मे हाथ बांटता था।
विजय अभी सेना की सेवा के लिए ट्रेनिंग लेगा फिर तैनाती पायेगा। विजय के सेना मे जाने से राम प्रसाद, चन्दन, लल्ला, छोटू, शुभम, बड्डा, राहुल तिवारी, अभिषेक, हर्षित, चौड़ा सहित सैकड़ो लोगो ने बधाई दी है और कहा है की इससे युवाओ को सेना मे जाकर देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी 

 प्रदीप मिश्रा 
हिन्दी संवाद न्यूज़
गोण्डा 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने