बहराइच में संदिग्ध परिस्तिथियों में युवक की मौत, घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में नग्न अवस्था मे मिला शव
ब्यूरो/ बहराइच। जिले के बौन्डी थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय नव युवक का शव शुक्रवार सुबह आठ बजे गाँव से लगभग एक किमी की दूरी पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। मृतक युवक गुरुवार शाम से लापता था। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही हाहाकार मच गया।
मृतक की पहचान बौन्डी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ निवासी नंद किशोर उर्फ सोनू (25) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई है। मृतक के पिता प्रमोद ने बताया कि मेरा बेटा नंद किशोर उर्फ सोनू गुरुवार की शाम लगभग 06: 30 बजे घर से अपने ही खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गया था, उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक घर ना पहुँचने पर परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू किया लेकिन कोई पता नहीं चला, शुक्रवार सुबह लगभग 08 बजे गाँव के पश्चिम/ दक्षिण छोर पर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर गांव निवासी कामता के खेत में नंद किशोर उर्फ सोनू का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
फोटो:- घटनास्थल पर निरीक्षण करते सीओ महसी पवन कुमार त्यागी, व बौन्डी थानाध्यक्ष टी एन मौर्य।
सूचना पाकर बौन्डी थानाध्यक्ष टीएन मौर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये हैं। बौन्डी थानाध्यक्ष टी एन मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know