औरैया // शहर के कई रिहायशी इलाकों में घरों के ऊपर से गुजरीं बिजली की हाईटेंशन और एलटी लाइनें स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनी हुई है हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है इसे लेकर शहरवासी लोग बेहद परेशान हैं जिन स्थानों पर पहले से बिजली की लाइनें थीं, वहां भूमाफिया ने अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर जमीनें लोगों को बेच दीं प्लॉट खरीदते समय लोगों को इस समस्या का एहसास नहीं हुआ लेकिन अब जब लोग मकान की ऊपरी मंजिल बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इन तारों के कारण काम ठप पड़ा है आर्यनगर मुहल्ला में महज पांच फीट ऊपर है हाईटेंशन लाइन मोहल्ला निवासी ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले यहां प्लॉट लेकर नीचे की मंजिल का निर्माण कराया था अब बच्चों की शादी के लिए ऊपरी मंजिल पर कमरा बनवाना है तो छत से महज पांच फीट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन दीवार खड़ी करने में बाधा बन रही है।

वहीं आवास विकास क्षेत्र में एक मकान की बालकनी के बिल्कुल पास से बिजली के तार गुजरे हैं तेज हवा चलने पर ये तार आपस में टकराते हैं और इनसे भयंकर चिंगारियां निकलती हैं इस खतरे और डर की वजह से बच्चे छत पर जाने से डर रहे हैं वहीं भीखमपुर पश्चिमी में बच्चों ने छत पर जाना बंद किया भीखमपुर पश्चिमी के निवासियों का कहना है कि प्लाॅटिंग करने वाले ने उन्हें अंधेरे में रखा। आज स्थिति यह है कि घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों के कारण हमेशा करंट उतरने का डर बना रहता है खासकर बारिश के दिनों में तो पूरी तरह से छत पर जाना ही बंद करना पड़ता है इस सम्बंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत सुनील कुमार ने बताया कि जिन रिहायशी इलाकों या मकानों के ऊपर से लाइनें गुजर रही हैं वह लोग विभाग में सूचना दे दें सूचना मिलने के बाद विभाग लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए सर्वे कराते हुए नियमानुसार एस्टीमेट तैयार कराएगी जहां संभव होगा वहां तारों को शिफ्ट किया जाएगा या फिर उन्हें कवर्ड केबल से बदला जाएगा ताकि किसी भी प्रकार के हादसे की गुंजाइश न रहे।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने