औरैया // थाना अयाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी युवक ने थाने के एक पुलिसकर्मी पर जाति सूचक गालीगलौज कर जूतों से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की है युवक एक मीडिया संस्थान से जुड़ा बताया गया है जसवंतपुर निवासी कुलदीप दिवाकर ने सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को शिकायती पत्र दिया था बताया था कि 15 जून की शाम अयाना थाने गए थे वहां मौजूद सिपाही रणविजय सिंह ने उससे जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया तो वह दौड़कर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल के कमरे में घुस गया जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक बाहर निकले और चालक को समझाने का प्रयास किया आरोप लगाया कि थाना प्रभारी निरीक्षक के सामने भी आरोपी सिपाही ने उसे जूतों से मारने की धमकी दी पूर्व में भी आरोपी का लोगों के साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने का ऑडियो वायरल हो चुका है इस मामले को चैनल पर चलाने के कारण आरोपी सिपाही रणविजय सिंह रंजिश मानते है सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई थी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने चालक रणविजय सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के भी निर्देश भी दिए हैं।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know