बलरामपुर- आज दिनांक 12.06.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में नायब तहसीलदार श्रीमती शालू जायसवाल तथा थाना प्रभारी गौरा चौराहा हरीश सिंह द्वारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्मानित नागरिकों, ग्राम प्रधानों, मौलवियों एवं धर्मगुरुओं सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सभी से त्योहार को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु कहा गया।
बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने