पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार ने सीआईआरजी, मखदूम का किया भ्रमण, अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की
श्री नरेश पाल गंगवार, आई.ए.एस., माननीय सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डी.ए.एच.डी.), भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 18 जून, 2026 को भा.कृ.अ.प. - केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मखदूम, मथुरा में विभिन्न बकरी फार्मों का भ्रमण किया गया एवं संस्थान में आयोजित पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने किसानों से बकरी पालन को अपनाने की अपील की ।
भ्रमण के दौरान माननीय सचिव महोदय ने संस्थान द्वारा बकरी पालन के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट अनुसंधान, नस्ल सुधार, स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण एवं प्रजनन संबंधी कार्यों की सराहना की तथा संस्थान को पशुधन क्षेत्र के विकास एवं किसानों की आय वृद्धि हेतु अपने प्रयासों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया ।
अपने भ्रमण के दौरान माननीय सचिव महोदय ने संस्थान के डॉ. के.पी. पंत समिति हॉल में वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ संवाद किया । इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा संस्थान में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं शोध गतिविधियों, प्रगतिशील परियोजनाओं, नवीन अनुसंधान कार्यों, प्रौद्योगिकी विकास, बकरी पालन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा भावी कार्ययोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों, समग्र विकास, किसानों तक तकनीक हस्तांतरण संबंधी गतिविधियों तथा पशुधन क्षेत्र में संस्थान के योगदान से भी माननीय सचिव महोदय को अवगत कराया गया । प्रस्तुतिकरण के उपरांत माननीय सचिव महोदय ने विभिन्न अनुसंधान कार्यक्रमों एवं विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया ।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने संस्थान में संचालित शोध कार्यों, प्रगतिशील परियोजनाओं, प्रमुख उपलब्धियों एवं भविष्य की अनुसंधान रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया तथा माननीय सचिव महोदय को संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों एवं राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे योगदान से अवगत कराया ।
कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । माननीय सचिव महोदय के मार्गदर्शन एवं सुझावों से संस्थान को भविष्य में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रेरणा प्राप्त हुई ।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know