बबलू गर्ग! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

 लोकमाता पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर लोनी के कन्या डिग्री कॉलेज में पाल–बघेल समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक निधि से निर्मित होने वाले "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मृति द्वार" का लोनी बॉर्डर पर शिलान्यास उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा, ढोल और आतिशबाजी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पाल बघेल समाज समेत 36 बिरादरी ने स्वागत किया।

*रामभक्तों की जीत हुई, अब शिवभक्तों की भी जीत होगी : केशव प्रसाद मौर्य*

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि "जिस प्रकार रामभक्तों की जीत ऐतिहासिक तथ्यों और कानूनसम्मत हुई, उसी प्रकार शिवभक्तों की भी जीत होगी। और बाबा विश्वनाथ के प्रांगण से ज्ञानवापी मस्जिद हटेगी। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर के समय हिंदू संस्कृति और मंदिरों के पुनरुत्थान के स्वर्णिम काल था आज मंदिरों का अस्तिव है तो देवी अहिल्याबाई होलकर जी का इसमें बड़ा योगदान है। साथ ही डेप्युटी सीएम ने कहा यदि पहले ही अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिरों का निर्माण हो गया होता तो तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा नहीं मिलता।

*पीडीए की बात करने वालों ने हमेशा समाज का शोषण किया : उपमुख्यमंत्री*

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए की बात करने वालों ने हमेशा पीडीए समाज का शोषण किया है। विधायक राजू पाल हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया और आज अपराधी मिट्टी में मिल चुके हैं। भाजपा सरकार कानून के राज और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

*अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा और सुशासन की प्रेरणा : विधायक नंदकिशोर गुर्जर*

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, सुशासन और जनसेवा की जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से बनने वाला अहिल्याबाई होलकर स्मृति द्वार उनकी गौरवशाली विरासत का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।उन्होंने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सेवा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा तप्ती धूप में लोगों के जनसैलाब ने साबित किया है कि लोनी सनातनियों का गढ़ है मै आप सभी का पाल–बघेल समाज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं"

*सांसद अतुल गर्ग ने कहा, लोकमाता का जीवन राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत*

गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और लोककल्याण का आदर्श उदाहरण है। उनके आदर्शों पर चलकर ही विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।हजारों लोगों की उपस्थिति ने बनाया समारोह को कार्यक्रम के संयोजक रामनिवास पाल एवं अध्यक्ष जगत सिंह पाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर, पूर्व जिपं अध्यक्ष पति पवन मावी, मंडल अध्यक्ष अश्विनी, जितेंद्र गुप्ता, संतोष मिश्रा, मनीष चौहान, सभासद अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जिला मंत्री कृष्ण बंसल, रोहित भारद्वाज,  महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पार्षद देवेंद्र पाल, पुनीत पाल, सोनू बघेल, डॉ. संजय पाल, डॉ. सुमित पाल, जयप्रकाश बघेल, कृष्णा बघेल, सचिन पाल, चंद्रशेखर, सभासद टिटू ठाकुर, जीतू डेढ़ा अनिल चौधरी, रूपेंद्र चौधरी, अंजली मोहन शर्मा, ललित शर्मा, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पाल एवं बघेल समाज के गणमान्य नागरिक तथा हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र होलकर ने किया।कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और जनभागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण बनकर उभरा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने