लखनऊ में ‘सेव स्पैरो कैंपेन’ का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई
उपस्थित लोगों के बीच स्पैरो हाउस वितरित किए गए
लखनऊ, 27 जून 2026— उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज ‘सेव स्पैरो कैंपेन’ का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कोऑपरेशन, सोसाइटी फॉर इको एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी तथा हरित फंख के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौरैया (स्पैरो) संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। इनमें पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना, रसायनों के कम उपयोग को बढ़ावा देना, और शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण उपाय शामिल थे।इसके साथ ही, उपस्थित लोगों के बीच स्पैरो हाउस (गौरैया के घोंसले) भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में गौरैया के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध करा सकें।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके और गौरैया संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। कार्यक्रम में के के मिश्रा, दीपक पांडे, अमित और डॉ अर्तिका तिवारी ने स्पैरो हाउस लोगों को वितरित किया.
दीपक पांडे
अध्यक्ष, सोसाइटी फॉर इको एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know