बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में तहसील तुलसीपुर में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों में से कतिपय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों में मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का समय से समाधान कर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत श्रवण दिव्यांग लाभार्थी को हियरिंग मशीन प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत लाभार्थी श्री संतोष कुमार साहू को 05 लाख रुपये का चेक प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश जयंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know