उतरौला बलरामपुर - थाना गैंडास बुजुर्ग की पुलिस ने त्वरित कार्य वाही करके साइबरठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 27 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना की और करते हुए आभार व्यक्त किया।बड़हरी पुरैना के निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र मोहम्मद खालिक ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 मई 20 26 को उनके फोन पर फेसबुक के जरिए एक फर्जी लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 27हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने तुरन्त नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करा ई। शिकायत संख्या 23105260100479 दर्ज हुई। शिकायतमिल ते ही साइबर हेल्पडेस्क थाना गैंडास बुजुर्ग और सम्बन्धित बैंक की टीम ने तुरन्त कार्यवाही शुरू की। ठगी गई 27हजार की रकम को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करा दिया गया।साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उप निरीक्षक शुभम कुमार यादव और महिला आर क्षी गरिमा सिंह ने तक नीकी जांच के बाद प्रकरण को संज्ञान में लिया। एस ओ पी के तहत कार्यवाही करते हुए बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। सभी विधिक औपचारि कताएं पूरी होने के बाद 27 हजार रुपये सफल ता पूर्वक पीड़ित केबैंक खाते में वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर मोहम्मद उस्मान ने थाना गैंडास बुजुर्ग पुलिस की त्वरित औरसंवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर धोखा धड़ी होने पर तुरन्त 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें, या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई रकम वापस कराई जा सकती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know