जनपद बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा के नेपाल सीमा से सटे ग्राम बारहवां का भ्रमण कर ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, सड़क, राशन वितरण, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र में आवागमन की कठिनाइयों की जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम (FRA) से संबंधित प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी , जिससे सीमा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से संतृप्तिकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know