अंबेडकरनगर
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अंबेडकर नगर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। शुक्रवार को जिला अधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अकबरपुर के कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी में अचानक छापेमार अंदाज में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। कई संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा इंतजामों को लेकर सख्त हिदायतें भी दी गईं।
डीएम ईशा प्रिया ने दो टूक कहा कि "छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" वहीं एसपी प्राची सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि जिले में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थानों की जांच लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know