सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. शिक्षकों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सी.एम.एस. प्रदेश व देश का गौरव है

-- श्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुख्य सचिव एवं सी.ई.ओ., स्टेट ट्रान्सफार्मेशन कमीशन, उ.प्र.

लखनऊ, 30 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि 

श्री मनोज कुमार सिंह, आई.ए.एस., पूर्व मुख्य सचिव उ.प्र. एवं सी.ई.ओ., उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रान्सफार्मेशन कमीशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. देश का गौरव है और उत्तर प्रदेश इस मामले में भाग्यशाली है कि सी.एम.एस. जैसा संस्थान यहाँ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ऐसी चीज है जिसमें हमें अधिक से अधिक निवेश करने की आवश्यकता है, तभी हम विकसित राष्ट्र बन पायेंगे और मुझे खुशी है कि सी.एम.एस. इस मामले में महती भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी 

एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया।

समारोह का विशेष आकर्षण सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों का सम्मान रहा, जिसके अन्तर्गत जेईई एडवांस एवं सी.ई.यू.टी. परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कारों से नवाजा गया। इस अवसर पर 

सी.एम.एस. शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले सी.एम.एस. छात्र अभ्युदय सार्थक को पचास हजार रूपये, प्रणव उपाध्याय को चालीस हजार रूपये, निदान अग्रवाल एवं वंश मिश्रा को बीस-बीस हजार रूपये एवं आर्या द्विवेदी व उत्सव यादव को दस-दस हजार रूपये के नगद पुरस्कारों से नवाजा गया। जेईई एडवांस में 20000 के अन्दर अखिल भारतीय रैंक अर्जित करने वाले 18 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, 

सी.ई.यू.टी. परीक्षा में 100 परसेन्टाइल अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्रों छवि मिश्रा, तेजस्वी कुशवाहा, वैभव शर्मा एवं उत्कर्ष सिंह को दस-दस हजार रूपये के नगद पुरस्कारों से नवाजा गया जबकि 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले 43 छात्रों को भी सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही जीवन जीने की कला भी सिखायें क्योंकि आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत भावी पीढ़ी ही समाज का नवनिर्माण करेगी। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्र अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता से लगातार लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि भावी पीढ़ी में सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता जरूरी है। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अन्तरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में सी.एम.एस. शिक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं। सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री रीना सोटी ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सी.एम.एस. शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना एवं वंदे मातरम की सुमधुर प्रस्तुति से हुआ।  इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने स्वागत नृत्य, विश्व एकता प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना एवं प्रार्थना नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने सम्पूर्ण ऑडिटोरियम को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया। कोरियोग्राफी, वेस्टर्न म्यूजिक, इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एवं विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही ने भी खूब तालियां बटोरी। सी.एम.एस. के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर पर आधारित मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन को भी सभी ने खूब सराहा।

इससे पहले, आज प्रातः सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर विस्तार स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम तक विशाल चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण का अलख जगाया। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने किया।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने