*7वीं राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में आयुष चौरसिया ने निर्णायक के रूप में निभाई अहम भूमिका*
अमरोहा। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा 28 जून 2026 को अमरोहा स्थित कांता रिज़ॉर्ट में आयोजित 7वीं स्टेट योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर स्पर्धाओं में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयुष चौरसिया ने निर्णायक (Judge) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें श्री रोहित कौशिक जी एवं श्री आशीष जी के मार्गदर्शन में निर्णायक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रतियोगिता का निष्पक्ष एवं सफल संचालन संपन्न हुआ।
आयुष चौरसिया ने इस अवसर को अपने लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे मंच पर निर्णायक के रूप में सेवा देना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने श्री रोहित कौशिक जी एवं श्री आशीष जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें योगासन खेल के क्षेत्र में सीखने और आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा मिलती है।



.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know