जनपद बलरामपुर -आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार के निर्देशन में  त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया  डी0के0 श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक ललिया  मृत्युंजय सिंह द्वारा मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र कस्बा मथुरा बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है साथ ही साथ आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। 
           इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कर्बला स्थलों, ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
*ड्रोन कैमरों से निगरानी*: भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों , संकरी गलियों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। 
 सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिक बिना किसी भय के त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने