उतरौला बलरामपुर- नगर पालिका परिषद बलरामपुर में छोटे व्यापारियों और रेहड़ी- पटरी विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य सेकेन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित उद्यमियों को 15000 और 25,000 रुपये एंव 50000 हजार की ऋण राशि के प्रमाण पत्र एंव केडिट कार्ड वितरित कर उनके स्वरोजगार प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान की गई
महोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका  अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप  उर्फ धीरू सिंह ने योज ना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके सभी लाभार्थि यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देश के लाखों छोटे व्यापारियों के जीवन में सकारात्म क परिवर्तन ला रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता उप लब्ध कराने तकसीमित नहीं है, बल्कि छोटे उ‌द्यमियों को आत्म निर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक आजी विका का अवसर भी प्रदान कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभी 25 वार्डो के सभासदों द्वारा रेनू पाण्डेय, घनश्याम, शमीम बानों, कामरान खान, शहनाज, राधा वर्मा आदि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार की इस पह ल के प्रति आभारव्यक्त करते हुए अपने पूर्व की स्थिति एंव योजना से उनके जीवन एंव व्यवसाय में हुई प्रगति के बारे में अवगत करा या गया, और कहा कि योजना से मिली आर्थि क सहायता ने उनके व्यवसाय को गति देने और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर परियोजना अधि कारी लाल चन्द मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य समाज के उस वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ना है, जो छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपने परिवार काभरण पोषण करता है। प्रशा सन के द्वारा पात्र लाभा र्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य क्रम में परियोजना अधिकारी लाल चन्द मौर्य, प्रबंधक डूडा अखिलेश सिंह, सामुदा यिक आयोजक महेन्द्र कुमार, देवेश कुमार, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिका री एंव कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभा गों के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थि त रहे। पूरे कार्यक्रम में आत्म निर्भर भारत और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के संकल्प की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने